Saturday, July 18, 2020

Clean your Hamsa Chakra to get rid of past completely!

.......जब तक आपका हंसा चक्र कार्यान्वित नहीं होता, तब तक आपका आनन्द प्राप्त करना सम्भव नहीं। इस विश्वास के साथ कि इन बन्धनों को त्यागने में ही हमारा हित है, इनसे यदि हम छुटकारा पा लें तो आज्ञा चक्र खुल जाता है।

       हंसा चक्र को स्वच्छ रखना अति महत्वपूर्ण है। हर चीज़ की सूक्ष्मता को देखिये, उसकी उपयोगिता को मत देखिये, उसकी सुन्दरता को देखिये शनैः शनैः आपकी दृष्टि स्वच्छ हो जाएगी ।

        हंसा चक्र का महानतम कार्य......यह है कि आपके पूर्व कर्मफल को समाप्त करता है।

 भूतकाल में किए गए हमारे पाप हो गए, मानों भूतकाल आपका नाता टूट गया हो।

 एक बार हंसा चक्र के स्थापित हो जाने पर आपके अपने सम्बन्धियों, पुरखों, परिवार, देश तथा विश्व, अपराध तथा पाप आपको छू नहीं पाते। आप उनसे अलग हो जाते हैं और इस कृतयुग में जब कि ब्रह्म चैतन्य लोगों को अपराधों के लिये सामूहिक तौर पर एक देश को बेपर्दा करना चाह रहा है, वह भी आपको छू तक नहीं सकता क्योंकि हंसा चक्र का प्रकाश अति शक्तिशाली है। 

पूर्व कृत अपराध फल के भय से मुक्ति दे दी। कीचड़ मेंं जन्मे कमल की तरह आप सुन्दर होंगे और पूरे विश्व में सुन्दर सुगन्ध बिखरेंगे।

प.पू.श्री माताजी,. कैनडा, १३.९.१९९२

No comments:

Post a Comment