प्रत्येक मनुष्य के शरीर में जन्म से ही एक सूक्ष्म तंत्र होता है। जिसमें तीन नाड़ियां,सात चक्र और परमात्मा की दी हुई शक्ति विद्यमान है। परमात्मा की यही शक्ति जो कि कुंडलिनी शक्ति के नाम से जानी जाती है,हमारी रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले भाग में सुप्त अवस्था में रहती है। श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा सहजयोग के माध्यम से कुंडलिनी शक्ति की जागृति सहज में ही हो जाती है,और मनुष्य योग अवस्था को प्राप्त करता है।
Friday, October 9, 2020
FAQs on Sahaja Yoga - Why should people already worshiping God be interested in Sahaja? Episode 3
FAQs on Sahaja Yoga - Why should people already worshiping God be interested in Sahaja?
FAQs - How can Sahaja Yoga be introduced to atheists? Episode 2
FAQs - How can Sahaja Yoga be introduced to atheists? Episode 2
Saturday, October 3, 2020
Achieve the Deep Meditation Status and spread the divine light among seekers!
"...जो आनंद आप अपनी ध्यान की स्थिति में प्राप्त करते है , उसको बांटा जाना चाहिए , उसको दिया जाना चाहिए , दिखाया जाना चाहिए। यह आपके अस्तित्व में ऐसे बहना चाहिए जैसे की प्रकाश निकलता है हर रौशन दीप से। हमें कोई शपथ नहीं लेनी पड़ती यह कहने के लिए की यह एक प्रज्वलित दीप है , इसी प्रकार , एक संत को प्रमाणित नहीं किया जाना चाहिए की वो संत है। क्योंकि जो गहराई आप अपने अंदर हासिल करते है , वो सब जगह फ़ैल जाती है , यह ऐसी ही क्रिया और प्रतिक्रिया है।
जितनी अधिक गहराई आप हासिल करेंगे , प्रक्षेपण उतना ही अधिक होगा। एक सरल व्यक्ति , अत्यंत साधारण व्यक्ति , अत्यंत साधारण व्यक्ति , अनपढ़ व्यक्ति , ऐसा हो सकता है। आपको ध्यान में बहुत ज्यादा समय नहीं व्यतीत करना है , लेकिन जो भी समय आप व्यतीत करें , आपको जो भी प्राप्त होता है , वो बाहर दिखना चाहिए , कैसे आप प्रक्षेपित करते है , और कैसे आप दूसरों को देते है। .."
( परम पूज्य श्री माताजी , देवी पूजा , सिडनी , ऑस्ट्रेलिया - १९८३ )
Nabhi Chakra - Article in Hindi - Shri Mataji's Quotes
तृतीय चक्र नाभि चक्र कहलाता है। नाभि के पीछे इसकी दस पंखुरियाँ हैं। यह चक्र किसी भी चीज़ को अपने अन्दर बनाये रखने की शक्ति हमें देता है। शारीरिक स्तर पर यह सूर्य चक्र में सहायक है।
नाभि चक्र पर श्री लक्ष्मी-नारायण का स्थान है। श्री लक्ष्मी-नारायण जी का स्थान जो है हमें धर्म के प्रति रूचि देता है। उसी के कारण हम धर्मपरायण होते हैं, उसीसे हम धर्म धारण करते हैं। कार्बन में जो चार संयोजकतायें हैं वे भी इसी धर्म
धारणा की वजह से हैं।
प.पू.श्री माताजी, मुम्बई, २२.३.१९७९
आपका नाभि चक्र यह सुझाता है कि आप अभी तक भी भौतिकता में फँसे हुए हैं। छोटी-छोटी चीज़ों में भी हम भौतिकवादी होते हैं। यह दुर्गुण सूक्ष्मातिसूक्ष्म होता चला जाता है। अतिव्यक्तिवादी या यह सबकी व्यक्तिगत चीज़ है। नाभि चक्र अत्यन्त व्यक्तिवादी है,
प.पू.श्री माताजी, १८.१.१९८३
अगर आप चालबाज़ी करते हैं या करने की कोशिश करते हैं तो आपका नाभि चक्र क्षतिग्रस्त होता है और आप अपनी चेतना खो बैठते हैं। पैसे के मामले में आपके सहजयोग के प्रति कैसे आचरण हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण बात है...क्योंकि इससे नाभि खराब हो जाती है।
प.पू.श्री माताजी, ४.२.१९८३
बाईं नाभि को यदि उत्तेजित कर दिया जाये जैसे हर समय दौड़ते रहने से, उछल-कूद से, उत्तेजना से, तो उत्तेजित बाईं नाभि के कारण रक्त कैन्सर हो सकता है। जो औरतें पति से दुर्व्यवहार करती हैं, उसकी उपेक्षा करती हैं, उन्हें भयानक आत्माघात (Siriosis), मस्तिष्क घात, पक्षाघात, शरीर का पूर्ण डिहाइड्रेशन हो सकता है। बाईं नाभि बहुत महत्वपूर्ण है।
प.पू.श्री माताजी, सेंट जार्ज, १४.८.१९८८
अन्तर्जात गुण
१. संतोष - विकास प्रक्रिया में आप यदि उस अवस्था तक पहुँच जाते हैं जहाँ आप नाभि चक्र के ऊपर उठ जाते हैं, यानी नाभि चक्र को पार लेते हैं तो पैसा अधिक महत्वपूर्ण नहीं रह जाता..... संतोष प्राप्त हो जाता है।
प.पू.श्री माताजी, १८.८.२०००
...... संतोष मतलब जो मिला खूब मिला, अब और कुछ नहीं चाहिये। .....एक ऐसा सहजयोगी जिसके पास कुछ भी न होते हुए भी वो मौज़ में रहता है, बादशाह होता है ......ऐसा मनुष्य अपने में तृप्त होता है। ......पैसे से कभी भी संतोष नहीं मिलेगा, ये जड़त्व स्थूल है.
प.पू.श्री माताजी, बम्बई, २४.९.१९७९
२. औदार्य (दानत्व का भाव) - दानत्व वाला आदमी जो होता है वो अपने भी संग्रह नहीं करता, दूसरों को बाँटता रहता है, देता रहता है, देने में ही लिये कुछ उसको आनन्द आता है, लेने में नहीं... व यह बताता नहीं, जताता नहीं, दुनिया को दिखाता नहीं कि मैंने उसके लिए इतना कर दिया, वो कर दिया, एकदम चुपके से करता है।
प.पू.श्री माताजी, नई दिल्ली, चैतन्य लहरी २००४
3. करुणा - अन्य सहजयोगियों के प्रति सहृदयता की संवेदनशीलता आप में विकसित होनी चाहिये। .....आपके अन्दर यदि किसी के लिये करुणा भाव है तो नि:सन्देह यह कार्य करता है।....मेरी करुणा मात्र मानसिक ही नहीं है, यह तो बहती है और कार्य करती है। आप भी ऐसे बन सकते हैं। मैं चाहती हूँ आप मेरी सारी शक्तियों को पा लें, परन्तु करुणा सर्वप्रथम है।
प.पू.श्री माताजी, आस्ट्रेलिया, २६.२.१९९५
Friday, October 2, 2020
Don't pamper negative thoughts!
नकारात्मक विचारों को मत पालें, समर्पण मात्र से ही बाधामुक्त हो सकते हैं।
हर समय यह सोचना कि, "मुझे क्या बाधायें हैं? मुझ में क्या नकारात्मकतायें हैं? इससे आपको कोई सहायता नहीं होने वाली । इस प्रकार के सभी विचार (ideas) जो आपके अंदर आ रहे हैं, उन्हें मात्र समर्पित कर दें, और आप देखेंगे कि ये सभी बेतुके (absurd) विचार भाग खड़े होंगे।
अपनी समस्याओं से पार पाने का यह सबसे आसान तरीका है। इन समस्याओं को मात्र समर्पित करें ।
आखिरकार, ये सभी भयानक लोग, सभी भयानक देवता, शत्रु , जो देवी से लड़ने सामने आए हैं, ये तब तक मौजूद रहेंगे, जब तक आप अपने नकारात्मक विचारों से इनका पोषण (nurture) करते रहेंगे ।
जैसे ही आप स्वयं को समर्पित कर देते हैं, वे अपने को किसी काम का नहीं पायेंगे, और वे आधे अधूरे लोगों के पास चले जायेंगे।
जब समर्पण पूर्ण हो जायेगा तो केवल विकास होगा।
प. पू. माता जी श्री निर्मला देवी ।
नवरात्रि पूजा, 19 Oct 1980
हैम्पस्टीड, लंदन, इंग्लैंड
Wednesday, September 30, 2020
Importance of early morning daily meditation - Hindi Article
ब्रम्ह मूहूर्त मे ध्यान करने का महत्व.
Importance of daily meditation...
ब्रह्म मुहूर्त में निर्विचरिता बनाये रखने के लिए श्री माँ ने बताया है कि जैसे हो वैसे ही बैठे, बंधन तक लेना जरूरी नहीं है, क्योंकि कहीं हमारी ब्रम्हमुहूर्त की निर्विचरिता खत्म ना हो जाए और निर्विकप्ल समाधि में कोई खलल ना हो। समाधि लगाने का सही समय यहीं होता है।
श्री माताजी के सामने दीया जलाए, ध्यान कि स्थिति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपना राईट हेंड लेफ्ट साइड के हृदय पर रखिये श्री माँ को हृदय में देखिये दो मिनट तीन मिनट के लिए हृदय पर हाथ रख कर श्री माँ को हृदय में बुलाये फिर वहीं हाथ अपने सामने की आज्ञा चक्र पर रखे और श्री निर्विचरिता साक्षात का मंत्र लिजिए।
अब वहीं राइट हेंड हमें सहस्त्रार पर रखकर धीरे धीरे घुमाना है, हाथ का सहस्त्रार तालु के सहस्त्रार चक्र पर रखे, अब अपना हाथ धीरे से श्री माँ की ओर करें और ध्यान लगाएं मन में कोई विचार ना आने दें, अगर कोई विचार आता है, विचार थम नहीं रहे है तो पांच मिनिट तक श्री माँ की प्रतीमा की ओर देखीये फिर ध्यान कीजिए .
ध्यान (Meditation)
अपनी ऑंखें बंद करो। अपने दोनों हाथ मेरे पास रख दो। सहस्त्रार पर अपना ध्यान लगाएं। बस आपका ध्यान सहस्त्रार पर है। आप अभी-अभी मेरे सहस्त्रार में हैं। अपना ध्यान अपने सहस्त्रार पर लगाएं। कोई विचार नहीं है। कुछ भी तो नहीं। बस अपने सहस्त्रार पर अपना ध्यान लगाएं और बस उस बिंदु तक उठें। इसके बारे में कोई नाटक नहीं है। कुछ भी कृत्रिम नहीं है। यह बोध है।
सभी कमजोरियों को पीछे छोड़ दिया जाना है। आइए हम गरिमा और शांति के साथ मजबूत मूल्यों के मजबूत लोग बनें। मौन परम आंतरिक मौन। कोई भी विचार आने वाला कहता है, "यह नहीं, यह नहीं।"
परमपुज्य श्रीमाताजी निर्मलादेवी
बोर्डी
6 फरवरी 1985
यह ध्यान समुद्र के किनारे पर स्वयं श्री माताजी ने कराया है ।श्री माताजी ध्यान मुद्रा मे बैठी है और ध्यान करा रही है .....।
Thursday, September 17, 2020
Take Sahaja Yoga Seriously - Hindi Article
आप सब परमात्मा के साम्राज्य के अधिकारी हैं तो फिर आप क्यों परेशान हैं, आप रो क्यों रहे हैं ? इस साम्राज्य के सारे देवी-देवता आपके बड़े भाई और बहन हैं। उन सभी को कुंडलिनी के मार्ग पर कई रूपों में बिठा दिया गया है। आपको उन्हें पहचानना है और उनको प्राप्त करना है।
कुंडलिनी आपकी माँ है। सदैव उनकी छत्रछाया में रहें, उनके प्रेम की छाँव तले रहें, उनके बच्चे बनें और वही आपको उस सर्वोच्च परमपिता परमात्मा तक ले जायेंगी। एक बार जब आप ये प्राप्त कर लेंगे, जहाँ से सारी चीजें उत्पन्न हुई हैं तो बाकी सारी चीजें स्वयं ही आसान हो जायेंगी*।
*लेकिन आप लगातार ध्यान नहीं करते हैं, प्रेम और शांतिपूर्वक नहीं रह पाते हैं, आपकी बातचीत में गंभीरता नहीं है, यहाँ तक कि मुझसे बात करते समय भी आप गंभीर नहीं हैं। लेकिन सांसारिक वस्तुओं के लिये आप कितने लालायित हैं।
जब आपको किसी चीज की इच्छा होती है तो आप उसको प्राप्त करने के लिये कितनी जिद्दी हो उठते हैं। क्यों नहीं इन चीजों को भी आप हल्के में लेते हैं। वास्तविकता से दूर न भागें, क्योंकि मैं महामाया हूँ।
मुझको प्राप्त करने का प्रयास करें। मैं आपकी माँ हूँ, मैं आपके लिये ही हूँ। मैंने आप लोगों को वह दिया है जो महान से महान साधु और संतों को भी प्राप्त नहीं था। आपको एक महान संपत्ति दे दी गई है। आप इसका उपयोग किस प्रकार से करेंगे? इस संपत्ति की मात्र एक लहर से हजारों और करोड़ों सितारों और ग्रहों को सृजन किया गया है। आपके पुनर्जन्म का महत्व बहुत अधिक है*।
(परम् पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी)
(निर्मला योग, 15-1, मई-जून 1983)
-
Sanskrit Shloka - - composed by Sri Adi Shankaracharya प्रातः स्मरामि हृदि संस्फुरदात्मतत्त्वं सच्चित्सुखं परमहंसगतिं तुरीयम् । यत्स्वप...
-
अष्टविनायक मंत्र मूलाधार चक्र में पावनता स्थापित करने के लिये श्रीगणेश की शक्तियां। 1. मूलाधारः ऊँ त्वमेव साक्षात् श्री एकादश रूद्र साक्षात...
-
Devi Kavach Made Easy - Be Your Own Doctor - Use your Vibratory Awareness to Heal yourself The mantra to take if you are suffering from an ...

