Tuesday, June 23, 2020

Cure Body Diseases With Sahaja Yoga Practice

कई बीमारियों से निजात दिलाता है सहज योग का अभ्यास


हम हमेशा से सुनते आ रहे है, यदि इन्सान में इच्छा शक्ति हो तो वो हर चीज़ कर सकता है| जब यह तथ्य सही है तो व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को भी सुधार सकता है| प्राचीन समय ने हमें विरासत में कई तकनीक दी है, जिनकी बदोलत व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है, बस जरुरत है इन्हें अपनाने की|



गुरु नानक, संत ज्ञानेश्वर आदि महान ज्ञानियों के प्रवचन में सहज योग का उल्लेख मिलता है| सहज योग की मदद से कई लाइलाज बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है| इससे मानसिक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक सभी तरह के लाभ शरीर को मिलते है|

यह आत्मज्ञान को प्राप्त करने की बहुत ही सुलभ ध्यान पद्धति है। इस पद्धति को सीख कर हर इन्सान अपने हर कार्य को व अपने जीवन को सफल कर सकता है| इससे तनाव दूर होता है, इससे पीठ दर्द से राहत मिलती है| इसका अभ्यास करने वाला व्यक्ति पूरा दिन उर्जा से परिपूर्ण होता है| आइये आज के लेख में विस्तार से जानते है 


जाने इसके बारे में संपूर्ण जानकारी


यदि हम सहज योग की बात करे तो इसकी खोज माता जी निर्मला देवी ने की थी| यह योग परमात्मा की सर्वव्यापक शक्ति से जु़ड़ने का अत्यंत सरल मार्ग है| 

दरहसल जब भी ईश्वरीय शक्ति जागृत होती है, व्यक्ति का सृजनात्मक व्यक्तित्व व उत्तम स्वास्थ्य का विकास होने लगता है|

सहज योग के अर्थ को यदि हम विस्तृत करे तो ‘सह’ का अर्थ है हमारे साथ, ‘ज’ का अर्थ है पैदा हुआ और ‘योग’ का अर्थ है संघ।

मानव पर परमात्मा की कृपा बरसने लगती है, जिसके चलते उसकी अंतर्जात प्रतिभा खिल उठती है, वह तनाव युक्त जीवन पाता है साथ ही निःस्वार्थ प्रेम एवं आनंद में लिप्त हो जाता है|


 सहज योग के लाभ

तनाव दूर करे

आज की इस प्रतियोगिता से भरी जिंदगी में व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात जुटा रहता है| जिसके चलते तनाव होना तो स्वाभाविक है|
तनाव के चलते कई समस्याए जैसे मोटापा, सरदर्द आदि होता है|
सहज योग स्वयं को तनावमुक्त रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।
इससे हमारे शरीर पर और भी कई सकारात्मक प्रभाव पढ़ते है|

रक्तचाप में फायदेमंद

कुछ किये गए शोधो में यह बात सामने आई है की सहज योग का अभ्यास करने से स्वास्थ से सम्बंधित कई समस्याए ठीक होती है| जैसे की उच्च रक्तचाप, हाइपरटेंशन, कैंसर आदि| जिसके चलते ह्रदय से सम्बंधित रोगों का खतरा नहीं होता|


एकाग्रता बढाए

एकाग्रता बढाने में सहज योग बहुत अधिक फायदेमंद है| जो लोग नियमित इसका अभ्यास करते है उनकी स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढती है|
इसलिए स्टूडेंट्स लोगो को तो यह आसन जरुर करना चाहिए|
एकाग्रता बढ़ने से वे पढ़ाई में अच्छे से मन लगा पाते है|

अन्य फायदे इन्हें भी जानिए:-

  • सहज योग ध्यान करने से थकावट दूर होती है|
  • इससे आपको क्रोध को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है|
  • सहज योग हमें गुणात्मक विशेषताएं प्रदान करते हैं।
  • सहज योग मन की समस्याओं को सुलझाने की सबसे बड़ी कुंजी है|
  • जब दमा, रजोनिवृत्ति के लिहाज से सैकड़ों लोगों पर सहज योग के असर का आकलन किया गया था तो उसका परिणाम उत्साहपूर्वक आया था|


सहजयोग आपनाए और अध्यात्मिक उत्थान पाए |

No comments:

Post a Comment